अस्पताल से लौटते ही एक्टिव हुईं अनिता बिश्नोई, वायरल पोस्ट में लिखा- ‘भगवान ने दे दी सजा’
जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं।
जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। अस्पताल से घर लौटते ही उन्होंने लगातार दो पोस्ट साझा किए, जिनमें बिना किसी का नाम लिए उन लोगों पर निशाना साधा, जिन पर पहले उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगे थे। उनके ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अनिता बिश्नोई ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को भगवान ने सजा दे दी है। उन्होंने दावा किया कि जिस व्यक्ति ने उनके खिलाफ टिप्पणी की थी, उसके मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने की खबर सामने आई है। वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “बालाजी महाराज ने मेरी पुकार सुन ली है। जहां उसकी जगह थी, वह चला गया है और तीन बाकी हैं।”
