रोहित गोदारा गैंग की बड़ी साजिश नाकाम: हाईटेक पिस्टल और 63 कारतूस बरामद, राजस्थान में बड़ी वारदात की थी तैयारी

सीकर पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर हाईटेक पिस्टल और 63 कारतूस बरामद किए हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 20, 2026 • 1:07 PM  4
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
रोहित गोदारा गैंग की बड़ी साजिश नाकाम: हाईटेक पिस्टल और 63 कारतूस बरामद, राजस्थान में बड़ी वारदात की थी तैयारी
“रोहित गोदारा गैंग की बड़ी साजिश नाकाम: हाईटेक पिस्टल और 63 कारतूस बरामद, राजस्थान में बड़ी वारदात की थी तैयारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/37bcd9
20 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/37bcd9
Google News
Copied
रोहित गोदारा गैंग की बड़ी साजिश नाकाम: हाईटेक पिस्टल और 63 कारतूस बरामद, राजस्थान में बड़ी वारदात की थी तैयारी

राजस्थान में सक्रिय रोहित गोदारा गैंग की एक बड़ी साजिश को सीकर पुलिस और एजीटीएफ (AGTF) ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने गैंग से जुड़े दो गुर्गों गुलाब सिंह और प्रदीप मंडीवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जिगाना जैसी हाईटेक पिस्टल और 63 कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि गैंग राजस्थान में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद हथियारों का इस्तेमाल गैंग के शूटरों द्वारा किया जाना था। हालांकि गैंग के सदस्यों के बीच कम्युनिकेशन में आई बाधा के कारण योजना समय पर पूरी नहीं हो सकी और इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद कर लिए।

जांच में यह भी सामने आया है कि पहले गैंग के सदस्य आपसी संपर्क के लिए सिग्नल एप का इस्तेमाल करते थे, लेकिन बाद में गैंग के प्रमुख सहयोगियों के कहने पर इसका उपयोग बंद कर दिया गया। इसके बाद वे दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में रहने लगे। हाल के दिनों में उस प्लेटफॉर्म पर बढ़ी निगरानी और तकनीकी दिक्कतों के कारण गैंग के गुर्गों के बीच संपर्क प्रभावित हुआ, जिससे उनकी योजना में देरी हुई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter