जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही फ्लाइट से टकराया पक्षी, ATC ने बीच आसमान से वापस बुलाया विमान

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना हुई फ्लाइनास एयरलाइंस की फ्लाइट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद पक्षी टकरा गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2026 • 2:25 PM  6
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही फ्लाइट से टकराया पक्षी, ATC ने बीच आसमान से वापस बुलाया विमान
“जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही फ्लाइट से टकराया पक्षी, ATC ने बीच आसमान से वापस बुलाया विमान”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/226ed8
14 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/226ed8
Google News
Copied
जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही फ्लाइट से टकराया पक्षी, ATC ने बीच आसमान से वापस बुलाया विमान

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना हुई फ्लाइनास एयरलाइंस की एक फ्लाइट शनिवार देर रात बर्ड हिट का शिकार हो गई। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद विमान से पक्षी टकराने की घटना सामने आने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने एहतियातन फ्लाइट को वापस जयपुर बुला लिया। करीब 30 मिनट बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

जानकारी के अनुसार सऊदी अरब की लो-कॉस्ट एयरलाइन फ्लाइनास की फ्लाइट शनिवार रात 8:25 बजे जेद्दा से हाजियों को लेकर जयपुर पहुंची थी। यात्रियों को उतारने के बाद विमान रात 10:10 बजे खाली जेद्दा के लिए रवाना हुआ। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद पायलट ने विमान से पक्षी टकराने की सूचना ATC को दी।

ATC ने तुरंत लिया फैसला

बर्ड हिट की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट लौटने के निर्देश दिए। इसके बाद रात 10:40 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter