PM Modi के पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण से पहले बालोतरा में स्वच्छता अभियान तेज, प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने किया श्रमदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम से पहले बालोतरा जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 28, 2026 • 12:35 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
PM Modi के पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण से पहले बालोतरा में स्वच्छता अभियान तेज, प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने किया श्रमदान
“PM Modi के पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण से पहले बालोतरा में स्वच्छता अभियान तेज, प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने किया श्रमदान”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/168621
28 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/168621
Google News
Copied
PM Modi के पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण से पहले बालोतरा में स्वच्छता अभियान तेज, प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने किया श्रमदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम से पहले बालोतरा जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से जिलेभर में विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ऐतिहासिक आयोजन से पहले क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।

इसी क्रम में रविवार सुबह राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के मंत्री तथा बालोतरा जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने मंडापुरा ग्राम पंचायत स्थित श्रमिक कॉलोनी में आयोजित विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने मंडापुरा के गुलाब सर्कल पर स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और आमजन से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जाने वाली पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से होगा। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और यह परियोजना पश्चिमी राजस्थान के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter