CM भजनलाल का बड़ा ऐलान, राजस्थान में ट्रांसफर पर लगा बैन खत्म; जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर लगा प्रतिबंध अस्थाई रूप से हटा दिया है।
राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य की भजनलाल सरकार ने लंबे समय से सरकारी महकमों में तबादलों पर लगी रोक को अस्थाई रूप से हटा दिया है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य में 19 जून से 5 जुलाई 2026 तक तबादले किए जा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों के स्थानांतरण का रास्ता साफ हो गया है।
विधायक दल की बैठक और मंत्रियों के मंथन के बाद फैसला
तबादला बैन हटाने का यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया है। पिछले काफी समय से मंत्रियों और विधायकों की ओर से प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए इसे हटाने की मांग की जा रही थी। हाल ही में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था, जहां जनप्रतिनिधियों ने तर्क दिया था कि लंबे समय से ट्रांसफर बंद होने के कारण जमीनी स्तर पर कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विभिन्न विभागों से मिले फीडबैक और गहन मंथन के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति दी।
इन श्रेणियों को मिलेगी ट्रांसफर में प्राथमिकता
मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने साफ किया है कि कुछ विशेष श्रेणियों के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा। इनमें शामिल हैं: