दादा के साथ टहल रहे 3 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, शरीर पर आए गहरे घाव

राजस्थान के कोटा स्थित विज्ञान नगर इलाके में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। 3 वर्षीय विश्रुत जैन, जो अपने दादा के साथ पार्क से घर लौट रहा था, पर 3-4 आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को घेरकर पीठ, कंधे और हाथ-पैरों पर बुरी तरह काट लिया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
February 5, 2026 • 2:43 PM  13
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
दादा के साथ टहल रहे 3 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, शरीर पर आए गहरे घाव
“दादा के साथ टहल रहे 3 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, शरीर पर आए गहरे घाव”
Favicon
Read more on thekhatak.com
5 Feb 2026
https://thekhatak.com/English:-3-year-old-boy-attacked-by-dogs-kota
Google News
Copied
दादा के साथ टहल रहे 3 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, शरीर पर आए गहरे घाव

कोटा: शिक्षा नगरी कोटा के विज्ञान नगर सेक्टर-1 में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे, 3 साल का मासूम विश्रुत जैन कुत्तों के हमले का शिकार हो गया। वह उस समय अपने दादा देवेंद्र गंगवाल के साथ मुकेश पार्क से घूमकर वापस अपने घर लौट रहा था।

अचानक हुआ हमला परिजनों के अनुसार, जब दादा-पोता दिनेश गैस एजेंसी के पास वाली गली में पहुँचे, तो वहाँ पहले से मौजूद 3-4 आवारा कुत्तों ने बच्चे को निशाना बनाया। इससे पहले कि दादा कुछ समझ पाते, कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया और उस पर झपट पड़े। हमले के कारण बच्चा सड़क पर गिर गया, जिससे कुत्ते और अधिक आक्रामक हो गए।

गंभीर चोटें और उपचार कुत्तों के काटने से विश्रुत के कंधे, पीठ, हाथ और पैर पर गहरे घाव हो गए हैं। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दादा और आसपास के राहगीरों ने तुरंत दौड़कर कुत्तों को भगाया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लहूलुहान हालत में बच्चे को तुरंत तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घावों की ड्रेसिंग की है और रैबीज से बचाव के लिए आवश्यक इंजेक्शन लगाए हैं।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter