फिल्म 'काला हिरण' के डायरेक्टर अमित ज्याणी को मिली धमकी! व्हाट्सएप कॉल से मचा हड़कंप जांच शुरू..
फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता-निर्देशक अमित ज्याणी को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए कथित जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जोधपुर की रातानाडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कॉल डिटेल, नंबर और वायरल ऑडियो की जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले ने फिल्म से जुड़े मुद्दों को लेकर चेतावनी दी थी।
जोधपुर। फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता और निर्देशक अमित ज्याणी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद जोधपुर की रातानाडा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
व्हाट्सएप कॉल और मैसेज से मिली धमकी
निर्देशक अमित ज्याणी के अनुसार, उन्हें मंगलवार रात देर रात से लगातार व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आ रहे थे। शिकायत में बताया गया कि कॉल करने वाले ने पहले विदेशी नंबर और बाद में पश्चिम बंगाल के नंबर से संपर्क किया। कॉल करने वाले ने खुद का नाम शहजाद भट्टी बताया और फिल्म से जुड़े विषयों को लेकर उन्हें धमकाया।