री-नीट 2026 का फर्जी पेपर बेचने वाला गैंग बेनकाब: AI से तैयार करते थे प्रश्नपत्र, हरियाणा से 2 बीटेक छात्र गिरफ्तार

अजमेर पुलिस ने री-नीट 2026 का फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर छात्रों और अभिभावकों से ठगी करने वाले दो बीटेक छात्रों को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 26, 2026 • 11:19 AM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
री-नीट 2026 का फर्जी पेपर बेचने वाला गैंग बेनकाब: AI से तैयार करते थे प्रश्नपत्र, हरियाणा से 2 बीटेक छात्र गिरफ्तार
“री-नीट 2026 का फर्जी पेपर बेचने वाला गैंग बेनकाब: AI से तैयार करते थे प्रश्नपत्र, हरियाणा से 2 बीटेक छात्र गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/d1dd5d
26 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/d1dd5d
Google News
Copied
री-नीट 2026 का फर्जी पेपर बेचने वाला गैंग बेनकाब: AI से तैयार करते थे प्रश्नपत्र, हरियाणा से 2 बीटेक छात्र गिरफ्तार

राजस्थान के अजमेर में री-नीट परीक्षा 2026 के नाम पर छात्रों और अभिभावकों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस ने हरियाणा के करनाल से दो बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों आरोपी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर सोशल मीडिया पर बेचते थे और अभ्यर्थियों से 10 हजार से 30 हजार रुपये तक वसूलते थे।

शिकायत के बाद हरियाणा पहुंची पुलिस

वृत्ताधिकारी (साउथ) मनीष बड़गूजर ने बताया कि रामगंज थाना क्षेत्र में री-नीट 2026 के फर्जी पेपर के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। दयानंद महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग मोबाइल के जरिए परीक्षा का प्रश्नपत्र देने का दावा कर रहे हैं।

पुलिस ने शिकायत में दिए गए मोबाइल नंबरों की लोकेशन, डिजिटल गतिविधियों और बैंकिंग ट्रेल की जांच की। इसके बाद हरियाणा के करनाल पहुंचकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने फर्जी प्रश्नपत्र बनाकर छात्रों से पैसे ऐंठने की बात स्वीकार कर ली।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter