हनुमान बेनीवाल की जोधपुर में हुंकार, प्रदूषण और नौजवानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

जोधपुर में जोजरी नदी बचाओ आंदोलन में RLP सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदूषण, SI भर्ती घोटाले, अग्निवीर योजना और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने डोली गांव में नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 17, 2025 • 5:14 PM  40
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
हनुमान बेनीवाल की जोधपुर में हुंकार, प्रदूषण और नौजवानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
“हनुमान बेनीवाल की जोधपुर में हुंकार, प्रदूषण और नौजवानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
17 Aug 2025
https://thekhatak.com/hanuman-beniwal-s-hunkar-pollution-and-youth-issues-in-jodhpur
Google News
Copied
हनुमान बेनीवाल की जोधपुर में हुंकार, प्रदूषण और नौजवानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

राजस्थान के जोधपुर जिले के डोली गांव में आज जोजरी नदी बचाओ आंदोलन की महारैली आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शिरकत की। इस आंदोलन का मकसद जोजरी नदी में फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले और रासायनिक कचरे को रोकना है, जो नदी को प्रदूषित कर स्थानीय ग्रामीणों के जीवन को नारकीय बना रहा है। बेनीवाल ने जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में इस आंदोलन को आर-पार की लड़ाई करार दिया और कहा कि उनकी पार्टी नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

जोजरी नदी: जीवनदायिनी से जहरीली नदी तक

जोजरी नदी, जो लूनी नदी की सबसे लंबी सहायक नदी है, कभी जोधपुर, पाली और बालोतरा के गांवों के लिए जीवन का आधार थी। लेकिन आज यह नदी औद्योगिक कचरे, अनुपचारित सीवेज और रासायनिक प्रदूषण की चपेट में है। जोधपुर और बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाला जहरीला पानी नदी में बहाया जा रहा है, जिससे खेत बंजर हो रहे हैं, ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और श्मशान घाट तक जलमग्न हो चुके हैं। हाल ही में डोली गांव में भैराराम भील के अंतिम संस्कार में प्रदूषित पानी के कारण आई दिक्कत ने इस समस्या की गंभीरता को और उजागर किया।

हनुमान बेनीवाल ने कहा, "जोजरी नदी में फैक्ट्रियों का गंदा पानी डाला जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। खेतों में फसलें नष्ट हो रही हैं, लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है और सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। हम इस नदी को बचाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।"

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter