हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर खाली, न्यायालय भी प्रभावित, तलाशी जारी

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी मिलने के बाद पूरा परिसर और पास का जिला न्यायालय खाली कराया गया। धमकी में 5 मिनट में विस्फोट की बात कही गई थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बम स्क्वॉड बुलाया गया और तलाशी शुरू की गई। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जांच जारी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 15, 2025 • 2:45 PM  15
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर खाली, न्यायालय भी प्रभावित, तलाशी जारी
“हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर खाली, न्यायालय भी प्रभावित, तलाशी जारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
15 Dec 2025
https://thekhatak.com/hanumangarh-collectorate-bomb-threat-evacuation-bomb-squad-search
Google News
Copied
हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर खाली, न्यायालय भी प्रभावित, तलाशी जारी

हनुमानगढ़ (राजस्थान), 15 दिसंबर 2025: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सुरक्षा हादसा टल गया, जब जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। प्रशासन की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आई इस धमकी भरी मेल के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। एहतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट से सटे जिला न्यायालय परिसर को भी खाली करवाया गया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है।

धमकी कैसे मिली और क्या लिखा था? सूत्रों के अनुसार, धमकी भरा ईमेल प्रशासन की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास आया। मेल में स्पष्ट रूप से कलेक्ट्रेट को केवल 5 मिनट में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह देखते ही प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी किया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।एडीएम उम्मेदीलाल मीणा ने मीडिया को बताया, "प्रशासन की ईमेल पर धमकी भरा मेल मिला, जिसके बाद हमने हर संभव सावधानी बरतते हुए परिसर खाली कराया है। बम स्क्वॉड को बुलाया गया है और ईमेल की भी गहन जांच की जा रही है।"

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter