13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा के लिए इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एम्स दिल्ली में लाइफ सपोर्ट हटाने की तैयारी...

गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा, जो 2013 के हादसे के बाद पिछले 13 साल से स्थायी वेजिटेटिव स्टेट में थे, उनके लिए इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में लाइफ सपोर्ट धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। यह भारत में इच्छामृत्यु का पहला व्यावहारिक मामला माना जा रहा है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 15, 2026 • 11:22 AM  11
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा के लिए इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एम्स दिल्ली में लाइफ सपोर्ट हटाने की तैयारी...
“13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा के लिए इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एम्स दिल्ली में लाइफ सपोर्ट हटाने की तैयारी...”
Favicon
Read more on thekhatak.com
15 Mar 2026
https://thekhatak.com/harish-rana-euthanasia-process-aiims-delhi-life-support-rem
Google News
Copied
13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा के लिए इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एम्स दिल्ली में लाइफ सपोर्ट हटाने की तैयारी...

गाजियाबाद के रहने वाले 32 वर्षीय हरीश राणा के लिए इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद उन्हें शनिवार को एम्स दिल्ली में शिफ्ट किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में लाइफ सपोर्ट धीरे-धीरे हटाने की प्रक्रिया कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एम्स के पैलिएटिव केयर विभाग में डॉक्टरों की एक विशेष टीम हरीश की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। यहां उनका दर्द कम करने के लिए पेन मैनेजमेंट किया जा रहा है और किसी भी तरह का नया लाइफ सपोर्ट नहीं दिया जाएगा।

डॉक्टरों का कहना है कि इस प्रक्रिया के तहत धीरे-धीरे फीडिंग ट्यूब और अन्य मेडिकल सपोर्ट हटाए जाएंगे, ताकि मरीज को प्राकृतिक तरीके से मृत्यु मिल सके।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter