जयपुर में कॉलेज छात्र की आत्महत्या: एग्जाम में नकल पकड़े जाने के बाद डिप्रेशन में आया, 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान; बैग में जहर भी मिला

जयपुर के बगरू क्षेत्र में मणिपाल यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र प्रियांशु राज (बिहार, पटना निवासी) ने एग्जाम में नकल करते पकड़े जाने के बाद गहरे डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली। 26 दिसंबर को बैक पेपर एग्जाम के दौरान पकड़े जाने के बाद उन्होंने स्कूटी किराए पर ली, जहर खरीदा और एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से छलांग लगा दी। बैग में जहर भी मिला। कॉलेज प्रशासन ने समझाया था, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस जांच कर रही है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 28, 2025 • 4:48 PM  55
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में कॉलेज छात्र की आत्महत्या: एग्जाम में नकल पकड़े जाने के बाद डिप्रेशन में आया, 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान; बैग में जहर भी मिला
“जयपुर में कॉलेज छात्र की आत्महत्या: एग्जाम में नकल पकड़े जाने के बाद डिप्रेशन में आया, 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान; बैग में जहर भी मिला”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Dec 2025
https://thekhatak.com/jaipur-manipal-university-student-suicide-exam-cheating-depression-priyanshu-raj
Google News
Copied
जयपुर में कॉलेज छात्र की आत्महत्या: एग्जाम में नकल पकड़े जाने के बाद डिप्रेशन में आया, 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान; बैग में जहर भी मिला

जयपुर के बगरू क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के प्रथम वर्ष के कंप्यूटर साइंस छात्र प्रियांशु राज (19) ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रियांशु मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे और उनके पिता का नाम प्रभात कुमार है। घटना 26 दिसंबर 2025 की देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि छात्र एग्जाम में नकल करते पकड़े जाने के बाद गहरे डिप्रेशन में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

घटना का विवरण प्रियांशु राज ने 6 महीने पहले मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था और विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रह रहे थे। प्रथम सेमेस्टर में एक विषय में बैक लग गया था, जिसका बैक पेपर एग्जाम 26 दिसंबर को दोपहर 3 से 6 बजे तक था। एग्जाम के दौरान वह चीटिंग करते पकड़े गए। शिक्षक ने उनकी कॉपी और चिट्स जब्त कर लीं, हालांकि उन्हें दूसरी कॉपी देकर एग्जाम जारी रखने की अनुमति दी गई।एग्जाम के बाद प्रियांशु गहरे तनाव में आ गए। उनके दोस्तों और परिवार वालों ने बताया कि वह फोन पर बहकी-बहकी बातें कर रहे थे और डिप्रेशन में दिख रहे थे। कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, तो वार्डन ने उन्हें फोन कर समझाया कि चीटिंग पकड़े जाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। वार्डन से बात करने के बाद प्रियांशु ने कहा कि वह हॉस्टल जा रहे हैं और इसके बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।हॉस्टल पहुंचने के दौरान वह रुक गए और वापस बाहर निकल आए। कॉलेज से कुछ दूरी पर स्थित एक व्हीकल रेंटल शॉप से स्कूटी किराए पर ली। रास्ते में किसी दुकान से जहर और पानी की बोतल भी खरीदी। देर शाम करीब 7:15 बजे वह बगरू टोल प्लाजा के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पहुंचे।बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों के साथ वह अंदर घुस गए। 12वीं मंजिल पर पहुंचकर दीवार पर अपना बैग और मोबाइल रखा और छलांग लगा दी। गिरते समय वह पहले फ्लोर के छज्जे पर जा गिरे, जिससे तेज धमाके की आवाज हुई। वहां काम कर रहे मजदूरों को लगा कि कोई मजदूर गिर गया है। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में प्रियांशु को बगरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter