ट्रांसफर की गुहार लगाते हुए मंत्री के पैरों में गिरी नर्स, दौरे पर गजेंद्र सिंह खींवसर से लगाई फरियाद

जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एक स्टाफ नर्स ट्रांसफर की मांग को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर रोने लगी। मंत्री ने ट्रांसफर का आश्वासन दिया, लेकिन नर्स बार-बार अपनी परेशानी बताते हुए गुहार लगाती रही। वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्सिंगकर्मियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
June 21, 2026 • 12:26 PM  3
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
ट्रांसफर की गुहार लगाते हुए मंत्री के पैरों में गिरी नर्स, दौरे पर गजेंद्र सिंह खींवसर से लगाई फरियाद
“ट्रांसफर की गुहार लगाते हुए मंत्री के पैरों में गिरी नर्स, दौरे पर गजेंद्र सिंह खींवसर से लगाई फरियाद”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/f5214b
21 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/f5214b
Google News
Copied
ट्रांसफर की गुहार लगाते हुए मंत्री के पैरों में गिरी नर्स, दौरे पर गजेंद्र सिंह खींवसर से लगाई फरियाद
ट्रांसफर की गुहार लगाते हुए मंत्री के पैरों में गिरी नर्स, दौरे पर गजेंद्र सिंह खींवसर से लगाई फरियाद

मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोई नर्स

जोधपुर। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के जोधपुर दौरे के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ट्रांसफर की मांग को लेकर मंत्री के पैरों में गिरकर रोने लगी। नर्स बार-बार अपनी परेशानी बताते हुए ट्रांसफर की गुहार लगाती रही। इस दौरान मौजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया।

शिकायत पत्र देकर लगाई गुहार

जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स सुनीता चौधरी शनिवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के कार्यक्रम में पहुंची। जैसे ही मंत्री अस्पताल परिसर में पहुंचे, सुनीता चौधरी उनके पास पहुंची और अपना शिकायत पत्र सौंप दिया।

इसके बाद वह भावुक हो गई और रोते हुए मंत्री के पैरों में गिर गई। उसने कहा कि वह लंबे समय से परेशान है और उसका ट्रांसफर करवा दिया जाए। मंत्री ने उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी बात दोहराती रही।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter