पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: नए चेहरों को सौंपी क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक सुधार की कमान

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 91 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के साथ नए चेहरों को डीसीपी, ट्रैफिक और क्राइम कंट्रोल जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक सुधार और पुलिस छवि बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 20, 2025 • 12:54 PM  44
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: नए चेहरों को सौंपी क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक सुधार की कमान
“पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: नए चेहरों को सौंपी क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक सुधार की कमान”
Favicon
Read more on thekhatak.com
20 Jul 2025
https://thekhatak.com/major-police-commissionerate-reshuffle-new-faces-given-command-of-crime-control-and-traffic-improvement
Google News
Copied
पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: नए चेहरों को सौंपी क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक सुधार की कमान

राजधानी जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिला है। शनिवार को राज्य सरकार द्वारा जारी 91 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में जयपुर कमिश्नरेट की पूरी टीम को नए सिरे से गठित किया गया है। हालांकि, कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे, लेकिन उनकी टीम में नए और अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है। इस फेरबदल में कमिश्नरेट के चारों जिलों के डीसीपी, ट्रैफिक डीसीपी, मुख्यालय और क्राइम डीसीपी को बदलकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव शहर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

नए चेहरों को कमान, अनुभव का मिश्रण

तबादला सूची के मुताबिक, मनीष अग्रवाल को एडिशनल पुलिस कमिश्नर (प्रथम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह पद कुंवर राष्ट्रदीप के पास था। मनीष अग्रवाल का जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (साउथ) के रूप में अनुभव रहा है और वे विशेष जांच दल (एसओजी) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए उनसे कमिश्नरेट की कार्यशैली को और मजबूत करने की उम्मीद है।

अभिजीत सिंह को डीसीपी (क्राइम) के पद पर नियुक्त किया गया है। अभिजीत पहले भी कमिश्नरेट में डीसीपी (ईस्ट) के रूप में कुछ महीनों तक कार्य कर चुके हैं। अपराध नियंत्रण के लिए उनकी नियुक्ति को गैंगस्टरों और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter