RCA एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 10वीं बार बढ़ा, तीन महीने और संभालेगी जिम्मेदारी... सितंबर तक चुनाव का लक्ष्य

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल लगातार 10वीं बार तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 27, 2026 • 4:28 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
RCA एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 10वीं बार बढ़ा, तीन महीने और संभालेगी जिम्मेदारी... सितंबर तक चुनाव का लक्ष्य
“RCA एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 10वीं बार बढ़ा, तीन महीने और संभालेगी जिम्मेदारी... सितंबर तक चुनाव का लक्ष्य”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/f7b48f
27 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/f7b48f
Google News
Copied
RCA एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 10वीं बार बढ़ा, तीन महीने और संभालेगी जिम्मेदारी... सितंबर तक चुनाव का लक्ष्य

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल एक बार फिर तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि यदि कमेटी का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाता, तो एसोसिएशन में कानूनी शून्यता (लीगल वैक्यूम) की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। इसी वजह से एडहॉक कमेटी को फिलहाल अपना कार्य जारी रखने की अनुमति दी गई है।

यह लगातार दसवीं बार है जब RCA की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया गया है। मार्च 2024 में तत्कालीन कार्यकारिणी को हटाकर राज्य सरकार ने तीन महीने के लिए इस कमेटी का गठन किया था और इसी दौरान चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि तय समय में चुनाव नहीं हो सके और तब से हर तीन महीने में इसका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

चुनाव टलने की वजह क्या रही?

एडहॉक कमेटी ने 24 जून 2026 को सरकार को भेजे अपने पत्र में बताया कि RCA की पूर्व कार्यकारिणी के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की जांच अभी जारी है। इसके अलावा राज्य के कई जिला क्रिकेट संघों से जुड़े विवादों का भी निस्तारण होना बाकी है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter