RSSB VDO Final Result 2025 जारी: 850 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी, जानें कटऑफ और रिजल्ट चेक करने का तरीका
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट बुधवार देर रात जारी कर दिया। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। बोर्ड द्वारा 850 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।
VDO भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया गया था, जिसमें 5 लाख 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद 20 दिसंबर 2025 को करीब 2300 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित रही। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर पदों की संख्या से दोगुने से अधिक अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, पात्रता और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग को भेज दी गई है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
| श्रेणी | कटऑफ अंक |
|---|---|
| सामान्य (General) | 169.38 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 164.92 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 167.64 |
| अति पिछड़ा वर्ग (MBC) | 161.95 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 155.70 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 151.90 |
VDO भर्ती परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक रही, जिसमें 5.12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 850 पदों के लिए हुई इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों का अनुपात बेहद सीमित रहा, जिससे प्रतिस्पर्धा काफी कठिन रही। अब अंतिम परिणाम जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।
V-Card