‘सेव ब्लू सिटी’ अभियान जोधपुर की पहचान बचाने को युवाओं की अनूठी पहल, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बढ़ाया हौसला
जोधपुर की ऐतिहासिक पहचान ‘ब्लू सिटी’ को बचाने के लिए मरवाड़ के युवाओं ने ‘सेव ब्लू सिटी – सेव आइडेंटिटी’ अभियान शुरू किया है। युवाओं ने अपनी जेब खर्च से इस मुहिम को आगे बढ़ाया। आधुनिक रंग-रोगन के कारण नीले रंग की पहचान खत्म होती देख यह पहल की गई। अभियान को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का समर्थन मिला, जिन्होंने नीले रंग को जोधपुर की सांस्कृतिक धरोहर बताया। हालांकि, कुछ लोगों ने इस मुहिम का विरोध भी किया।
जोधपुर:- सूरज की तपिश और किलों की भव्यता के बीच जोधपुर की सबसे बड़ी पहचान रही है उसका नीला रंग। यही वजह है कि पूरी दुनिया जोधपुर को ‘ब्लू सिटी’ के नाम से जानती है। लेकिन आधुनिकता, नए रंग-रोगन और बदलते शहरी रुझानों के चलते यह पहचान धीरे-धीरे फीकी पड़ती नजर आने लगी। इसी चिंता ने मरुस्थलीय संस्कृति से जुड़े युवाओं को एकजुट किया और जन्म हुआ ‘सेव ब्लू सिटी – सेव आइडेंटिटी’ मुहिम का।
पिछले करीब एक महीने से जोधपुर शहर में यह अभियान लगातार दिखाई दे रहा है। मरवाड़ के युवाओं ने बिना किसी सरकारी मदद के, अपनी जेब खर्च (पॉकेट मनी) से इस मुहिम को आगे बढ़ाया। युवाओं का उद्देश्य साफ है—
“जोधपुर की आन-बान-शान और उसकी ऐतिहासिक पहचान को बचाना।”