मानसून सत्र में तनाव: फसलों की बर्बादी और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्ला
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक फसल क्षति और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर हंगामा करेंगे, जबकि मत्स्य क्षेत्र संशोधन और रिम्स जयपुर विधेयक पारित होंगे।
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को फिर गहमागहमी भरा होने वाला है। कांग्रेस विधायक शून्यकाल के दौरान भारी बारिश से प्रदेश भर में खराब हुई फसलों का मुद्दा जोर-शोर से उठाएंगे। प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे और राहत उपायों पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी है। बीते 5 सितंबर को भी इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ था, जब कांग्रेस विधायकों ने सदन के वेल में आकर नारेबाजी की थी, जिसके बाद तीन विधेयकों को पारित कर कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हंगामा
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा भी सत्र में छाया हुआ है। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में बढ़ते अपराधों के खिलाफ नारों वाले पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया। मानसून सत्र के दौरान हर दिन किसी न किसी मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है, और आज भी इस मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं।
दो महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पारित
विरोध प्रदर्शनों के बीच, सदन में आज दो महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किया जाएगा: