5 लाख रुपये लेकर किसान ने खेत में छिपाई कमाई...सालभर बाद जो मिला उसे देखकर परिवार के उड़ गए होश !

बालोतरा से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जहां किसान ने अपनी मेहनत की 5 लाख रुपये की कमाई परिवार से छिपाकर खेत में सुरक्षित रखने की सोची।

kratika Jethwani
kratika Jethwani Sub Editor
August 9, 2026 • 2:19 PM | बालोतरा  62
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
5 लाख रुपये लेकर किसान ने खेत में छिपाई कमाई...सालभर बाद जो मिला उसे देखकर परिवार के उड़ गए होश !
“5 लाख रुपये लेकर किसान ने खेत में छिपाई कमाई...सालभर बाद जो मिला उसे देखकर परिवार के उड़ गए होश !”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/f95c25
9 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/f95c25
Google News
Copied
5 लाख रुपये लेकर किसान ने खेत में छिपाई कमाई...सालभर बाद जो मिला उसे देखकर परिवार के उड़ गए होश !

बालोतरा जिले में एक किसान ने अपनी मेहनत की 5 लाख रुपये की कमाई को घर में रखने के बजाय खेत में छिपा दिया। किसान को डर था कि पैसे चोरी हो सकते हैं या परिवार के सदस्य उन्हें खर्च कर देंगे। लेकिन कुछ समय बाद वह खुद ही पैसे रखने की जगह भूल गया। करीब एक साल बाद जब रकम मिली तो नोटों की हालत देखकर परिवार के होश उड़ गए । 

बालोतरा जिले के पचपदरा से कुछ दूरी पर स्थित नेवाई गांव में रहने वाले किसान मांगीलाल मेघवाल ने करीब एक साल पहले अपना प्लॉट बेचा था। प्लॉट बेचने से उसे 5 लाख रुपये मिले थे। इन पैसों से वह खेत में कमरा बनाना चाहता था।

मांगीलाल को चिंता थी कि इतनी बड़ी रकम घर में रखने पर चोरी हो सकती है। साथ ही उसे डर था कि कहीं उसके बेटे पैसे खर्च न कर दें। इसी वजह से उसने एक रात 5 लाख रुपये पॉलीथीन में रखे और खेत में एक जगह गड्ढा खोदकर छिपा दिए।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter