बाड़मेर में दो बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे 4 युवक... तभी ऊपर से निकल गया पानी का टैंकर, 3 की मौत !

बाड़मेर के धोरीमन्ना में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद चार युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पानी का टैंकर ऊपर से निकल गया, हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

kratika Jethwani
kratika Jethwani Sub Editor
August 9, 2026 • 1:24 PM | बाड़मेर  346
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में दो बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे 4 युवक... तभी ऊपर से निकल गया पानी का टैंकर, 3 की मौत !
“बाड़मेर में दो बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे 4 युवक... तभी ऊपर से निकल गया पानी का टैंकर, 3 की मौत !”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/8453da
9 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/8453da
Google News
Copied
बाड़मेर में दो बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे 4 युवक... तभी ऊपर से निकल गया पानी का टैंकर, 3 की मौत !

बाड़मेर जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सदर थाना क्षेत्र के कुर्जा फांटा के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पानी के टैंकर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब 7:50 बजे कुर्जा फांटा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दो बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गईं और दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पानी के टैंकर की चपेट में आने से हादसा और भी भयावह हो गया।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter