उदयपुर में शोक की लहर: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, अंतिम संस्कार आज
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार (1 मई) शाम करीब 7:15 बजे अहमदाबाद के जायडस हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 90 प्रतिशत जलने के कारण गंभीर हालत में थीं।
उदयपुर, 2 मई 2025: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार (1 मई) शाम करीब 7:15 बजे अहमदाबाद के जायडस हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 90 प्रतिशत जलने के कारण गंभीर हालत में थीं। उनकी पार्थिव देह देर रात उदयपुर लाई गई, जहां शुक्रवार सुबह उनके देत्यमगरी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। आज शाम 4 बजे उदयपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हादसे का दुखद विवरण
31 मार्च को डॉ. गिरिजा व्यास अपने उदयपुर स्थित देत्यमगरी आवास पर गणगौर पूजन कर रही थीं। इस दौरान दीपक की लपटों से उनकी चुन्नी में आग लग गई। घर में मौजूद एक कर्मचारी ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे 90 प्रतिशत जल चुकी थीं। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया। उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि शुरुआत में उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन पिछले दो दिनों से स्थिति फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।