रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर ने पर्यटकों का रास्ता रोका, वाहनों की लगी लंबी लाइनें!

सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर आरबीटी-2511 ने अचानक त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर पहुंचकर पर्यटकों के रास्ते में चहलकदमी की। गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, और पर्यटक टाइगर की फोटो क्लिक करते रहे। वन विभाग ने उसकी निगरानी की। यह टाइगर बाघिन सुल्ताना का बेटा है और लगभग तीन साल का है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 19, 2026 • 12:53 PM  9
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर ने पर्यटकों का रास्ता रोका, वाहनों की लगी लंबी लाइनें!
“रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर ने पर्यटकों का रास्ता रोका, वाहनों की लगी लंबी लाइनें!”
Favicon
Read more on thekhatak.com
19 Mar 2026
https://thekhatak.com/ranthambhore-tiger-reserve-tiger-blocks-tourists-traffic-jam
Google News
Copied
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर ने पर्यटकों का रास्ता रोका, वाहनों की लगी लंबी लाइनें!

सवाई माधोपुर (राजस्थान) 19 मार्च 2026 :- सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बुधवार दोपहर एक रोमांचक लेकिन खतरनाक दृश्य देखने को मिला। टाइगर आरबीटी-2511 अचानक त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर पहुंच गया और वाहनों के सामने चहलकदमी करने लगा। यह वही टाइगर है, जिसने दो दिन पहले बाइक पर सवार वनकर्मियों की ओर झपटा था।

पर्यटक लेते रहे फोटो, वन विभाग ने शुरू की निगरानी

टाइगर के सामने आने से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पर्यटक टाइगर की फोटो क्लिक करते रहे, जबकि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसकी निगरानी करने लगी। टाइगर लगभग एक घंटे तक मार्ग पर चहलकदमी करता रहा और इसके बाद गोमुखी की ओर बढ़ गया।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter