सेना के रिटायर्ड जवान ने की आत्महत्या, लाइसेंसी बंदूक से पेट में मारी गोली
सेना से रिटायर्ड भुवनेश जाट (40) ने लाइसेंसी बंदूक से पेट में गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की, आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
जयपुर के सोडाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। सेना से रिटायर्ड जवान भुवनेश जाट (40) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पेट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के फर्श पर लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
सोडाला थाने के SHO राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि भुवनेश जाट, जो मूल रूप से हिंडौन के बड़खेड़ा के रहने वाले थे, लक्ष्मीनगर के हटवाड़ा में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। वह सी-स्कीम में एक गोल्ड कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे, जब उनकी पत्नी घर से बाहर गई थीं और बेटा कंप्यूटर क्लास के लिए निकला था, भुवनेश घर पर अकेले थे।
