बदमाशों ने गार्ड को बांधा, 8 मिनट में उखाड़ ले गए ATM
बदमाशों ने ATM गार्ड को बांधकर बेहोश किया, 8 मिनट में ATM उखाड़कर स्कॉर्पियो से फरार। पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की।
अजमेर के किशनगढ़ में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज ATM लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने रूपनगढ़ रोड पर विश्वकर्मा स्कूल के सामने स्थित SBI के ATM को महज 8 मिनट में उखाड़कर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने ATM गार्ड को रस्सी से बांधा और स्प्रे कर बेहोश कर दिया।
ATM पर तैनात गार्ड बालकिशन शर्मा को निशाना बनाया
पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 2:45 बजे गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई। 5-6 बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए। उन्होंने पहले ATM पर तैनात गार्ड बालकिशन शर्मा को निशाना बनाया। बदमाशों ने गार्ड के हाथ रस्सी से बांधे और उसके चेहरे पर स्प्रे कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रोफेशनल तरीके से ATM को उखाड़कर गाड़ी में लाद लिया और फरार हो गए।