जैसलमेर के लाठी गांव में पानी के टांके में गिरने से दो नाबालिक बच्चों की मौत पैर फिसलने से हुआ हादसा

जैसलमेर के लोहटा गांव में टांके में डूबने से दो नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत, एक बहन को बचाने की कोशिश में दूसरी ने भी गंवाई जान। गांव में मातम, प्रशासन से सुरक्षा की मांग।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 4, 2025 • 10:57 AM  27
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जैसलमेर के लाठी गांव में पानी के टांके में गिरने से दो नाबालिक बच्चों की मौत पैर फिसलने से हुआ हादसा
“जैसलमेर के लाठी गांव में पानी के टांके में गिरने से दो नाबालिक बच्चों की मौत पैर फिसलने से हुआ हादसा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
4 Sep 2025
https://thekhatak.com/two-minors-die-after-falling-into-water-tank-at-lathi-village-in-jaisalmer
Google News
Copied
जैसलमेर के लाठी गांव में पानी के टांके में गिरने से दो नाबालिक बच्चों की मौत पैर फिसलने से हुआ हादसा

राजस्थान के जैसलमेर जिले के लाठी क्षेत्र के लोहटा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। खेत में बने टांके में पानी भरते समय फिसलने से दो नाबालिग बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक के बाद एक गंवाई जान

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना उस समय हुई जब लोहटा गांव के पास एक खेत में नाबालिग बहन टांके में पानी भर रही थी। अचानक उसका पैर फिसला, और वह गहरे टांके में जा गिरी। अपनी बहन को डूबता देख, ममेरी बहन ने उसे बचाने की कोशिश में बिना देर किए टांके में छलांग लगा दी। लेकिन दुर्भाग्यवश, दोनों बहनें गहरे पानी में डूब गईं और उनकी जान नहीं बच सकी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों बच्चियों को टांके से बाहर निकाला और लाठी चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों नाबालिग बच्चियों की गहन जांच की, लेकिन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter