नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, दुखद हादसे में गई जान

कोटड़ा, उदयपुर के झेर गांव में दो युवक, अमृत (18) और नीमा (20), उफनती नदी में बाइक सहित बह गए, डूबने से उनकी मौत हो गई; शव बरामद हुए और बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार किया गया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 28, 2025 • 5:56 PM  575
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, दुखद हादसे में गई जान
“नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, दुखद हादसे में गई जान”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Jun 2025
https://thekhatak.com/two-youths-die-in-a-tragic-accident-after-being-swept-away-by-a-river
Google News
Copied
नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, दुखद हादसे में गई जान

उदयपुर के कोटड़ा क्षेत्र के झेर गांव में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक दुखद हादसा हुआ। बाइक सवार दो युवक उफनती नदी में बह गए, जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुजरात के खारी बेड़ी निवासी अमृत (18) पुत्र बंशी खराड़ी और मऊदरा निवासी नीमा (20) पुत्र नोलिया गमार के रूप में हुई है।

झेर गांव के मुखिया लाल भगोरा ने बताया कि दोनों युवक बाइक से बेड़ाधर से झेर गांव होकर अपने गांव लौट रहे थे। रात के अंधेरे में उन्होंने उफनती नदी में बाइक उतार दी, जिसके कारण बाइक सहित दोनों युवक तेज बहाव में बह गए और डूब गए।

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर झेर गांव के ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। कुछ दूरी पर बाइक सहित दोनों युवकों के शव बरामद हुए। ग्रामीणों ने शवों को नदी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम करवाए शवों को अपने साथ ले गए।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter