अमेरिकी टैरिफ का असर दूसरे दिन भी भारतीय शेयर बाजार में नजर आ रहा .

अमेरिकी टैरिफ की मार से भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हिल गया। सेंसेक्स 705 अंक लुढ़ककर 80,080.57 और निफ्टी 211 अंक गिरकर 24,500 पर बंद हुआ। आईटी और बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जबकि कुछ शेयर जैसे वीटीएल और नाल्को ने बढ़त बनाई। टैरिफ की अनिश्चितता से निवेशक सतर्क, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 28, 2025 • 5:31 PM  6
भारत
NEWS CARD
Logo
अमेरिकी टैरिफ का असर दूसरे दिन भी भारतीय शेयर बाजार में नजर आ रहा .
“अमेरिकी टैरिफ का असर दूसरे दिन भी भारतीय शेयर बाजार में नजर आ रहा .”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Aug 2025
https://thekhatak.com/us-tariff-impact-continues-indian-stock-market-second-day
Google News
Copied
अमेरिकी टैरिफ का असर दूसरे दिन भी भारतीय शेयर बाजार में नजर आ रहा .

भारतीय शेयर बाजार पर अमेरिकी टैरिफ की मार लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिली। गुरुवार को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ, जो 27 अगस्त से लागू हुआ, ने बाजार की धारणा को बुरी तरह प्रभावित किया। इस टैरिफ के साथ-साथ भारत पर 50% टैरिफ की आशंका ने निवेशकों के बीच घबराहट बढ़ा दी। बुधवार को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद था, लेकिन मंगलवार को पहले ही सेंसेक्स 849 अंक और निफ्टी 256 अंक टूटकर बंद हुए थे। गुरुवार को यह सिलसिला जारी रहा, जिसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

बाजार में दिनभर का उतार-चढ़ाव

गुरुवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 80,754 के स्तर पर खुला, लेकिन कुछ ही समय में यह 600 अंक से अधिक लुढ़क गया। कारोबार के दौरान बाजार में रिकवरी के संकेत दिखे, जब गिरावट 250 अंक तक सिमट गई। लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे में फिर से बिकवाली हावी हुई, जिसके परिणामस्वरूप सेंसेक्स 705 अंक (0.87%) की गिरावट के साथ 80,080.57 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 24,695.80 पर खुलने के बाद 211 अंक (0.85%) फिसलकर 24,500.05 के स्तर पर बंद हुआ। यह लगातार दूसरा दिन था जब दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter