महिला वकील ने रेलवे अधिकारी से शादी का झांसा देकर लूटे 20 लाख

एक महिला वकील ने रेलवे अधिकारी को सगाई और शादी का झांसा देकर भावनात्मक ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये की ठगी की, पुलिस जांच शुरू

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 2, 2025 • 12:50 PM  11
क्राइम
NEWS CARD
Logo
महिला वकील ने रेलवे अधिकारी से शादी का झांसा देकर लूटे 20 लाख
“महिला वकील ने रेलवे अधिकारी से शादी का झांसा देकर लूटे 20 लाख”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 Sep 2025
https://thekhatak.com/woman-lawyer-robbed-of-rs-20-lakh-on-pretext-of-marrying-railway-official
Google News
Copied
महिला वकील ने रेलवे अधिकारी से शादी का झांसा देकर लूटे 20 लाख

जयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला वकील ने रेलवे के एक अधिकारी को भावनात्मक ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित अधिकारी का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था, और इसी का फायदा उठाकर आरोपी वकील ने पहले सगाई का नाटक रचा और फिर शादी का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने करधनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे शुरू हुआ ठगी का खेल?

सीकर के रहने वाले रेलवे अधिकारी का अपनी पत्नी से तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। जनवरी 2024 में पीड़ित के एक रिश्तेदार के पास आरोपी महिला वकील शादी के रिश्ते की बात लेकर पहुंची। रिश्तेदार ने उसे पीड़ित के तलाक केस के बारे में बताया। वकील ने दावा किया कि वह इस केस को छह महीने में निपटा सकती है। उसने पीड़ित से मुलाकात करवाने और केस की फाइल दिखाने की बात कही।

अप्रैल 2024 में पीड़ित और वकील की मुलाकात हुई। वकील ने न केवल केस लड़ने की बात कही, बल्कि शादी का प्रस्ताव भी रखा। पीड़ित ने तलाक के बाद शादी की बात कही, लेकिन वकील ने सगाई की शर्त रखी। भरोसा जीतने के लिए उसने सगाई का नाटक रच डाला।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter