होमगार्ड भर्ती के दौरान युवती के साथ चलती एंबुलेंस में दुष्कर्म, ड्राइवर और टेक्नीशियन गिरफ्तार

होमगार्ड भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट में बेहोश हुई 26 वर्षीय युवती के साथ चलती एंबुलेंस में ड्राइवर और टेक्नीशियन ने दुष्कर्म किया, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 26, 2025 • 5:33 PM  2.3k
भारत
NEWS CARD
Logo
होमगार्ड भर्ती के दौरान युवती के साथ चलती एंबुलेंस में दुष्कर्म, ड्राइवर और टेक्नीशियन गिरफ्तार
“होमगार्ड भर्ती के दौरान युवती के साथ चलती एंबुलेंस में दुष्कर्म, ड्राइवर और टेक्नीशियन गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
26 Jul 2025
https://thekhatak.com/woman-raped-in-moving-ambulance-during-home-guard-recruitment-driver-and-technician-arrested
Google News
Copied
होमगार्ड भर्ती के दौरान युवती के साथ चलती एंबुलेंस में दुष्कर्म, ड्राइवर और टेक्नीशियन गिरफ्तार

बिहार के गयाजी में होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट के दौरान एक 26 वर्षीय युवती के साथ चलती एंबुलेंस में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 24 जुलाई (गुरुवार) की है, जिसका खुलासा शुक्रवार देर रात हुआ। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात के बाद पीड़िता को चुप रहने की धमकी दी थी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता गयाजी के बीएमपी-3 परेड ग्राउंड-2 में होमगार्ड भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट देने आई थी। टेस्ट के दौरान दौड़ते समय वह चक्कर खाकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद एंबुलेंस में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, रास्ते में एंबुलेंस के टेक्नीशियन और ड्राइवर ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया, "फिजिकल टेस्ट के दौरान मैं चक्कर खाकर गिर गई थी। मुझे थोड़ी देर के लिए ग्राउंड में ही बैठाया गया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई और मुझे उसमें बैठाया गया। एंबुलेंस जब भर्ती ग्राउंड से डोभी-पटना मुख्य मार्ग पर पहुंची, तो स्टाफ ने मेरा एडमिट कार्ड गले से निकाल लिया।"

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter