10 हज़ार नौकरियों के लिए 5 लाख से ज़्यादा दावेदार तैयार, जानें पूरी डिटेल
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की परीक्षा 13-14 सितंबर को होगी, जिसमें 10,000 पदों (33% महिलाओं के लिए आरक्षित) के लिए 5,24,740 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ADG भर्ती विपिन पांडेय और ADG SOG वीके सिंह ने इसकी जानकारी साझा की। परीक्षा 13 और 14 सितंबर को आयोजित होगी, जिसमें कुल 10,000 पदों के लिए 5,24,740 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
भर्ती के प्रमुख बिंदु
-
पदों की संख्या: इस भर्ती में कुल 10,000 पद शामिल हैं, जिनमें पुलिस कांस्टेबल, RAC (महिला बटालियन: अमृता देवी, कालीबाई, और पद्मिनी देवी) के 1,500 पद, और पुलिस दूरसंचार के 1,469 पद शामिल हैं।
-
महिला आरक्षण: राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू किया है, जिसके तहत 3,303 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।