अजमेर में रास्ते के विवाद ने लिया उग्र रूप: ASI ने बुजुर्ग महिला को खींचा, महिला गिर पड़ीं; पुलिस जाते ही फिर भिड़े दोनों परिवार, युवती को उठाकर पटका

अजमेर के बोराज में रास्ते के विवाद में दो परिवार भिड़ गए। पुलिस पहुंची तो ASI ने बुजुर्ग महिला को खींचा, महिला गिर पड़ीं। पुलिस के जाते ही फिर मारपीट शुरू हो गई – एक महिला ने बुजुर्ग को थप्पड़ मारा, दूसरी ने युवती को उठाकर पटक दिया। दोनों पक्षों से दो लोग गिरफ्तार, 3 मिनट का वीडियो वायरल।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
December 11, 2025 • 1:14 PM  127
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अजमेर में रास्ते के विवाद ने लिया उग्र रूप: ASI ने बुजुर्ग महिला को खींचा, महिला गिर पड़ीं; पुलिस जाते ही फिर भिड़े दोनों परिवार, युवती को उठाकर पटका
“अजमेर में रास्ते के विवाद ने लिया उग्र रूप: ASI ने बुजुर्ग महिला को खींचा, महिला गिर पड़ीं; पुलिस जाते ही फिर भिड़े दोनों परिवार, युवती को उठाकर पटका”
Favicon
Read more onthekhatak.com
11 Dec 2025
https://thekhatak.com/ajmer-boraz-road-dispute-viral-video-asi-drags-elderly-woman-family-fight-police-arrest
Google News
Copied
अजमेर में रास्ते के विवाद ने लिया उग्र रूप: ASI ने बुजुर्ग महिला को खींचा, महिला गिर पड़ीं; पुलिस जाते ही फिर भिड़े दोनों परिवार, युवती को उठाकर पटका

अजमेर (राजस्थान), 11 दिसंबर 2025 फॉयसागर रोड स्थित बोराज क्षेत्र में 9 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे एक मामूली-सा रास्ता निकालने का विवाद इतना उग्र हो गया कि दो परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट, पत्थरबाजी और गाली-गलौज के बाद जब पुलिस पहुंची तो मामला और बिगड़ गया। घटना का 3 मिनट 34 सेकेंड के एक वायरल वीडियो में कैद हो गई, जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्या हुआ था? गंज थाना क्षेत्र के बोराज में रेगर समाज के दो परिवारों के बीच लंबे समय से गली में रास्ता निकालने को लेकर तनाव चल रहा था। एक पक्ष ने विवादित जगह पर दीवार खड़ी कर दी थी।9 दिसंबर को दूसरे पक्ष ने दीवार तोड़ दी। इसके बाद दोनों परिवारों तरफ के लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट शुरू हो गई।एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। गंज थाना और फॉयसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस पहुंची, ASI ने बुजुर्ग महिला को खींचा वीडियो में साफ दिख रहा है:फॉयसागर थाने के ASI राजेंद्र सिंह बुजुर्ग महिला (उम्र करीब 60-65 साल) को पीछे से पकड़कर खींचते हैं ताकि वह आगे न बढ़ें।खींचते ही महिला अपना संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर पड़ीं। ASI राजेंद्र सिंह का बयान: “बुजुर्ग महिला पत्थर फेंक रही थीं, उन्हें रोकने की कोशिश की तो गिर गईं।”पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति – अशोक और चेतन कुमार – को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर थाने ले गई।

पुलिस गई, फिर शुरू हुई मारपीट वीडियो के सबसे चौंकाने वाले हिस्से में दिखता है:पुलिस जैसे ही कुछ युवकों को गाड़ी में बैठाकर रवाना हुई, दोनों परिवार फिर भिड़ गए।एक महिला ने गिर चुकी बुजुर्ग महिला को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।इसके बाद महिलाएं और युवतियां आपस में भिड़ गईं। एक महिला ने दूसरी पक्ष की युवती को दोनों हाथों से उठाया और ज़ोर से जमीन पर पटक दिया।कुछ देर तक हंगामा चलता रहा, फिर किसी तरह लोग अलग हुए।

अब तक की कार्रवाई पुलिस ने अशोक और चेतन कुमार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की झूठी शिकायत पर एकतरफा कार्रवाई की।वायरल वीडियो में ASI द्वारा बुजुर्ग महिला को खींचे जाने और उसके बाद हुई मारपीट के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमा बैकफुट पर है। 

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter