अलवर-बहरोड़ रोड पर तेज रफ्तार टैंपो पलटा: सवारियां उछलकर दूर गिरे, एक बच्चे को CPR देकर बचाई जान; 10 घायल, 2 को जयपुर रेफर
अलवर-बहरोड़ रोड पर जिंदोली घाटी के पास तेज रफ्तार टैंपो पलट गया, जिसमें 8-10 सवारियां उछलकर दूर गिर गईं। एक बच्चे को CPR देकर बचाया गया। कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। हादसे का कारण सामने से बस निकलने पर साइड लेने की कोशिश और तेज रफ्तार बताई जा रही है। कुछ सवारियों और ड्राइवर पर नशे का शक।
अलवर जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अलवर-बहरोड़ रोड पर जिंदोली की घाटी से थोड़ा आगे तेज रफ्तार में चल रहे एक टैंपो ने अचानक पलटी मारी। इस हादसे में टैंपो में सवार 8 से 10 लोग उछलकर दूर-दूर तक जा गिरे, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और एक बच्चे को CPR देकर उसकी जान बचाई। कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है।
