बालोतरा में देर रात भीषण आग, प्रजापत कॉलोनी स्थित ऑटो पार्ट्स गोदाम जलकर खाक, लाखों का नुकसान

बालोतरा के वार्ड संख्या 44 स्थित प्रजापत कॉलोनी में देर रात ऑटो पार्ट्स गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 16, 2026 • 12:09 PM  9
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बालोतरा में देर रात भीषण आग, प्रजापत कॉलोनी स्थित ऑटो पार्ट्स गोदाम जलकर खाक, लाखों का नुकसान
“बालोतरा में देर रात भीषण आग, प्रजापत कॉलोनी स्थित ऑटो पार्ट्स गोदाम जलकर खाक, लाखों का नुकसान”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 May 2026
https://thekhatak.com/balotra-auto-parts-godown-fire-prjapat-colony-ward-44
Google News
Copied
बालोतरा में देर रात भीषण आग, प्रजापत कॉलोनी स्थित ऑटो पार्ट्स गोदाम जलकर खाक, लाखों का नुकसान

राजस्थान के बालोतरा शहर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। वार्ड संख्या 44 स्थित प्रजापत कॉलोनी में एक ऑटो पार्ट्स गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

अचानक धुआं उठते ही मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, प्रजापत कॉलोनी में एक मकान के अंदर ऑटो पार्ट्स का गोदाम संचालित किया जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अचानक गोदाम से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं। स्थानीय लोगों ने जब आग को बढ़ते देखा तो तुरंत नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

सूचना मिलने के करीब 10 से 15 मिनट के भीतर नगर परिषद की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को देखते हुए भारी भीड़ जमा हो गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter