भरतपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में अलवर-आगरा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार पंकज को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पंकज को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 12, 2025 • 4:12 PM  14
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
भरतपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, ड्राइवर मौके से फरार
“भरतपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, ड्राइवर मौके से फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
12 Dec 2025
https://thekhatak.com/bharatpur-hit-and-run-scooty-rider-pankaj-killed-unknown-vehicle-flees
Google News
Copied
भरतपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर वाहन व चालक की तलाश कर रही है।

घटना ऊंचा नगला चौकी के पास हुई चिकसाना थाने के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) अजय कुमार ने बताया कि घटना 11 दिसंबर की देर शाम करीब 8-9 बजे के बीच हुई। ऊंचा नगला चौकी के पास अलवर-आगरा हाईवे पर स्कूटी सवार युवक आगरा की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन (संभवतः ट्रक या तेज रफ्तार कार) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सड़क किनारे गिरी और युवक काफी दूर जा गिरा।सूचना मिलते ही ऊंचा नगला चौकी की पुलिस और चिकसाना थाने की टीम मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में युवक सड़क पर पड़ा था और उसका काफी खून बह रहा था। पुलिस ने तुरंत उसे अपनी गाड़ी में डालकर भरतपुर के राजकीय आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शव की तलाशी से हुई मृतक की शिनाख्त मौके पर कोई पहचान-पत्र नहीं मिला था, इसलिए शुरू में मृतक अज्ञात रहा। अस्पताल में शव की तलाशी ली गई तो जेब से कुछ दस्तावेज मिले, जिनके आधार पर उसकी पहचान पंकज (उम्र करीब 28-30 वर्ष) निवासी आगरा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आगरा में उसके परिजनों से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन आरबीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पंकज अलवर में किसी काम से गया था और शाम को स्कूटी से आगरा अपने घर लौट रहा था। रास्ते में ही यह हादसा हो गया।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter