अवैध संबंधों की कीमत जान, रेलवे ट्रैक पर मिली टुकड़ों में लाश, बबली का दर्द

प्रयागराज में भाजपा नेता रणधीर यादव की अवैध संबंधों के चलते हत्या, लाश को आठ टुकड़ों में काटकर रेलवे ट्रैक पर फेंका; पत्नी बबली यादव ने न्याय की मांग की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 29, 2025 • 8:37 PM  923
क्राइम
NEWS CARD
Logo
अवैध संबंधों की कीमत जान, रेलवे ट्रैक पर मिली टुकड़ों में लाश, बबली का दर्द
“अवैध संबंधों की कीमत जान, रेलवे ट्रैक पर मिली टुकड़ों में लाश, बबली का दर्द”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 Aug 2025
https://thekhatak.com/cost-of-illicit-relations-corpse-in-pieces-found-on-railway-track-pain-of-bubble
Google News
Copied
अवैध संबंधों की कीमत जान, रेलवे ट्रैक पर मिली टुकड़ों में लाश, बबली का दर्द

प्रयागराज के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर यादव (40) की हत्या का मामला उत्तर प्रदेश में सनसनी फैलाने वाला बन गया है। 22 अगस्त को रात के समय नवाबगंज बाजार के एक ढाबे पर आखिरी बार देखे गए रणधीर यादव इसके बाद लापता हो गए थे। उनकी पत्नी बबली यादव, जो स्वयं सपा से जिला पंचायत सदस्य हैं, ने 23 अगस्त को नवाबगंज थाने में अपहरण की FIR दर्ज कराई थी। गुरुवार, 28 अगस्त को पुलिस ने जब उनके दोस्त राम सिंह को हिरासत में लिया, तो इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ।

रणधीर की लाश पूरामुफ्ती क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिली थी। पुलिस के अनुसार, लाश को आठ टुकड़ों में काटकर ट्रेन के आगे रखा गया था ताकि शिनाख्त न हो सके। डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुणावत ने बताया कि लाश की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना असंभव था। 72 घंटे तक शिनाख्त का इंतजार करने के बाद पुलिस ने अज्ञात लाश का अंतिम संस्कार कर दिया था।

अवैध संबंध बने हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि रणधीर यादव का अपने दोस्त डॉ. उदय की पत्नी अंजलि के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी जब डॉ. उदय को हुई, तो उन्होंने बदला लेने की ठान ली। पूछताछ में राम सिंह ने कबूल किया कि 22 अगस्त की रात रणधीर को स्कॉर्पियो गाड़ी में सिर पर हमला कर गला दबाकर मार दिया गया। इसके बाद उनकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter