एमडी माफिया पर बुलडोजर एक्शन! बाड़मेर में करीम खान का अवैध मकान और फैक्ट्री ध्वस्त

बाड़मेर के सेड़वा क्षेत्र में एमडी ड्रग्स मामले के आरोपी करीम खान के सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान और फैक्ट्री को प्रशासन ने ध्वस्त किया। पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 20, 2026 • 5:36 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
एमडी माफिया पर बुलडोजर एक्शन! बाड़मेर में करीम खान का अवैध मकान और फैक्ट्री ध्वस्त
“एमडी माफिया पर बुलडोजर एक्शन! बाड़मेर में करीम खान का अवैध मकान और फैक्ट्री ध्वस्त”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/c24b7f
20 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/c24b7f
Google News
Copied
एमडी माफिया पर बुलडोजर एक्शन! बाड़मेर में करीम खान का अवैध मकान और फैक्ट्री ध्वस्त

बाड़मेर पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स मामले के आरोपी करीम खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। शुक्रवार को सेड़वा क्षेत्र के सिंहार गांव में सरकारी भूमि पर बने अवैध मकान और फैक्ट्री को प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार एनडीपीएस एक्ट के चालानशुदा, हार्डकोर और वांछित अपराधियों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सेड़वा थाना पुलिस ने आरोपी करीम खान पुत्र अरबाब के सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को चिन्हित किया था।

जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पहले सेड़वा के सिंहार गांव में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। उस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter