बदले की आग में जल उठा परिवार ममेरे भाई की हत्या, मुख्य आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

अलवर में प्रॉपर्टी विवाद के चलते राजेश शर्मा ने अपने ममेरे भाई की गाड़ी से कुचलकर हत्या की, जिसके बाद फरार आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 17, 2025 • 6:26 PM  43
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बदले की आग में जल उठा परिवार ममेरे भाई की हत्या, मुख्य आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार
“बदले की आग में जल उठा परिवार ममेरे भाई की हत्या, मुख्य आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
17 Aug 2025
https://thekhatak.com/family-kills-cousin-in-revenge-fire-main-accused-arrested-from-jodhpur
Google News
Copied
बदले की आग में जल उठा परिवार ममेरे भाई की हत्या, मुख्य आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले में एक प्रॉपर्टी विवाद ने रिश्तों को खून से रंग दिया। अपने मामा के बेटे को गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के मामले में फरार मुख्य आरोपी राजेश शर्मा को अलवर पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात ने न केवल स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि लालच और बदले की भावना किस तरह रिश्तों को तार-तार कर सकती है। पुलिस ने इस मामले में वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि यह वारदात अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बख्तल चौकी के पास हुई। आरोपी राजेश शर्मा (32) का अपने मामा के साथ बख्तल में एक प्लॉट की बिक्री से हुए मुनाफे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद उस समय और गहरा गया जब मामा ने कुछ बाउंसरों की मदद से अलवर के तहसील कार्यालय में राजेश के साथ मारपीट की थी। इस अपमान का बदला लेने के लिए राजेश ने अपने ममेरे भाई कृष्ण और दामाद के भाई जितेंद्र को अपनी डैटसन गाड़ी से टक्कर मार दी। इस हमले में कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश मौके से फरार हो गया।

फरारी के दौरान बदले ठिकाने, बनाया फर्जी पहचान

राजेश शर्मा कोई नया अपराधी नहीं था। पुलिस के अनुसार, वह एक शातिर अपराधी है जो पुलिस से बचने के तमाम तरीके जानता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे कई राज्यों में फरारी काटी। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वह खुद को 'एयरपोर्ट अथॉरिटीज का कर्मचारी' बताकर अपनी पहचान छिपाता रहा। पुलिस ने बताया कि राजेश की पत्नी जोधपुर में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कांस्टेबल की ट्रेनिंग कर रही है, जिसके चलते वह जोधपुर में छिपा हुआ था।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter