तेज रफ्तार कंटेनर ने मां-बेटी को कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर कोटपूतली-बहरोड़ के पावटा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने मां-बेटी को कुचल दिया। हादसे में 62 वर्षीय उर्मिला देवी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी सीमा गंभीर रूप से घायल है। दोनों जागरण से लौट रही थीं। ड्राइवर फरार है, पुलिस जांच कर रही है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 26, 2025 • 5:08 PM  411
क्राइम
NEWS CARD
Logo
तेज रफ्तार कंटेनर ने मां-बेटी को कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत
“तेज रफ्तार कंटेनर ने मां-बेटी को कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com
26 Sep 2025
https://thekhatak.com/high-speed-container-crushes-mother-daughter-elderly-woman-to-death
Google News
Copied
तेज रफ्तार कंटेनर ने मां-बेटी को कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत

कोटपूतली-बहरोड़ (राजस्थान): जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने मां-बेटी को कुचल दिया। इस हादसे में 62 वर्षीय उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 27 वर्षीय बेटी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों रात्रि जागरण से लौट रही थीं और सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया, जिसने इस त्रासदी की भयावहता को उजागर किया।

मां-बेटी की जिंदगी में आया तूफान

पावटा निवासी प्रहलाद सैन ने बताया कि उनकी मां उर्मिला देवी और बहन सीमा कोटपूतली में अपने मामा के घर आयोजित जागरण में शामिल होने गई थीं। सुबह करीब 7 बजे, जब वे बस से उतरकर अपने घर की ओर पैदल हाईवे पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रहलाद का घर घटनास्थल से महज 600 मीटर की दूरी पर है। हादसे में उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीमा को गंभीर चोटें आईं। ड्राइवर कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter