एक माह से लापता युवती का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप

गांव में एक माह से लापता कविता कंवर का शव मिलने से हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 10, 2025 • 3:20 PM  2.8k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
एक माह से लापता युवती का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप
“एक माह से लापता युवती का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 Aug 2025
https://thekhatak.com/missing-girl-s-body-found-for-a-month-villagers-accuse-police-of-negligence
Google News
Copied
एक माह से लापता युवती का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप

राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र के बुरनखेड़ी गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक माह से लापता युवती का शव गांव में मिला। मृतका की पहचान कविता कंवर के रूप में हुई, जो बुरनखेड़ी गांव की निवासी थी। इस घटना ने न केवल गांव वालों को झकझोर कर रख दिया, बल्कि इलाके में तनाव का माहौल भी पैदा कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खैराबाद पुलिस चौकी के बाहर शव को ट्रैक्टर में रखकर धरना-प्रदर्शन किया, जिससे रामगंजमंडी–मोड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

एक माह से लापता थी कविता, साथ लापता था हीरालाल

जानकारी के अनुसार, कविता कंवर पिछले एक महीने से अपने घर से गायब थी। ग्रामीणों का कहना है कि कविता के साथ पास के गोयंदा गांव का युवक हीरालाल भी उसी दिन से लापता था। बताया जा रहा है कि दोनों करीब एक माह पहले एक साथ घर से भाग गए थे। इस मामले में कविता के परिजनों ने हीरालाल के खिलाफ रामगंजमंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अपहरण का आरोप लगाया गया था। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते यह दुखद घटना सामने आई।

शव मिलने से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter