जयपुर में रोडवेज बस का कहर: स्कूटी सवार युवक को कुचला, ड्राइवर बस लेकर फरार

जयपुर के सूरजपोल इलाके में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 20, 2026 • 3:25 PM  3
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर में रोडवेज बस का कहर: स्कूटी सवार युवक को कुचला, ड्राइवर बस लेकर फरार
“जयपुर में रोडवेज बस का कहर: स्कूटी सवार युवक को कुचला, ड्राइवर बस लेकर फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/5e33f4
20 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/5e33f4
Google News
Copied
जयपुर में रोडवेज बस का कहर: स्कूटी सवार युवक को कुचला, ड्राइवर बस लेकर फरार

राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। इसके बाद बस चालक युवक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

हादसा गलता गेट थाना क्षेत्र के सूरजपोल स्थित ऑटोमोबाइल कट के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विकास निवासी सूरौठ, हिंडौन सिटी (करौली) के रूप में हुई है। विकास जयपुर के महेश नगर क्षेत्र में रहकर फूड डिलीवरी का काम करता था।

पुलिस के अनुसार दिल्ली की ओर से जयपुर आ रही हरियाणा नंबर की रोडवेज बस सवारियों से भरी हुई थी। ऑटोमोबाइल कट के पास तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद विकास सड़क पर गिर गया और बस उसके ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter