तांत्रिक प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी ने बुजुर्ग को लगाया लाखों का चूना, पुलिस ने दबोचा
रिपोर्ट जसवंत सिंह शिवकर - बालोतरा जिले की मंडली पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए एक प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। यह जोड़ी तांत्रिक बनकर लोगों को झांसा देती थी और रुपए दोगुने करने का लालच देकर बुजुर्गों से जेवरात व नकदी हड़प लेती थी। पुलिस ने इस मामले में 1.80 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं, जबकि सोने के जेवरात सहित बाकी माल की तलाश जारी है।
दो माह पहले बुजुर्ग को बनाया शिकार
मामला मंडली बलाऊ सांसण गांव का है, जहां किशनाराम पुत्र बाबूराम ने 3 फरवरी 2025 को मंडली थाने में शिकायत दर्ज की थी। किशनाराम ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने तांत्रिक बनकर उनके पिता को रुपए दोगुने करने का लालच दिया। इस बहाने उसने सोने के जेवरात और 7 लाख रुपए हड़प लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।