बाप-बेटे पर विवाहिता से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

जयपुर में बाप-बेटे पर विवाहिता से गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज। पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 2, 2025 • 1:29 PM  1.1k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बाप-बेटे पर विवाहिता से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप
“बाप-बेटे पर विवाहिता से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 Jul 2025
https://thekhatak.com/father-son-accused-of-gang-raping-and-blackmailing-a-married-woman
Google News
Copied
बाप-बेटे पर विवाहिता से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 29 वर्षीय विवाहिता ने बाप-बेटे पर गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देहशोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुरलीपुरा थाने में आरोपी रवि और उसके पिता सौदान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच झोटवाड़ा के एसीपी सुरेंद्र सिंह राणावत कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मुरलीपुरा की रहने वाली 29 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी रवि से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच मिलना-जुलना शुरू हुआ। पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2025 में रवि ने धोखे से उसे मिलने के बहाने अपने घर बुलाया। घर पर अकेला पाकर उसने जबरदस्ती की और विरोध करने पर डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल फोन से पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद, रवि ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो के डर से वह बार-बार उसका देहशोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter