जयपुर में विदेशी महिला से ढाई करोड़ की ड्रग्स बरामद: ट्रॉली बैग में छिपाकर मुंबई ले जा रही थी नशे की खेप, DRI ने किया गिरफ्तार
जयपुर में DRI ने खुफिया सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अफ्रीकी मूल की एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला मुंबई जा रही बस में यात्रा कर रही थी और उसके ट्रॉली बैग से 2256 ग्राम मेथामफेटामाइन, 142 ग्राम कोकीन और 46 ग्राम एमडीएमए बरामद हुए हैं। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.56 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि वह इन नशीले पदार्थों को अन्य राज्यों में सप्लाई करने की कोशिश कर रही थी। फिलहाल DRI इस पूरे ड्रग नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है।
जयपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अफ्रीकी मूल की एक विदेशी महिला को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
