जयपुर के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

जयपुर के जलेब चौक स्थित दी पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। रविवार को आए ईमेल को सोमवार सुबह देखा गया, जिसके बाद स्कूल खाली कराकर पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी शुरू की। जयपुर में पहले भी मेट्रो, कोर्ट और स्टेडियम को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 16, 2025 • 3:57 PM  42
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
“जयपुर के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच”
Favicon
Read more onthekhatak.com
16 Jun 2025
https://thekhatak.com/jaipur-school-bomb-threat
Google News
Copied
जयपुर के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

जयपुर के जलेब चौक स्थित दी पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना माणक चौक थाना पुलिस को दी, जिसके बाद स्कूल को खाली कराकर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने स्कूल परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, धमकी वाला ईमेल रविवार को स्कूल की मेल आईडी पर आया था, लेकिन स्कूल बंद होने के कारण इस पर ध्यान नहीं दिया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल प्रशासन ने मेल देखा और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम व माणक चौक थाना को सूचित किया। जयपुर में इससे पहले भी 30 मई को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन और दो कोर्ट्स, तथा 8, 12 और 13 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। 9 मई को जयपुर मेट्रो को भी ऐसी ही धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कुछ नहीं पाया गया। पुलिस लगातार इन धमकियों की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter