खेत में चल रही अवैध डोडा पोस्त की खेती का भंडाफोड़, लाखों की नकदी जब्त...

जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र में सीएसटी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खेत में चल रही अवैध डोडा पोस्त की खेती का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से कच्चे-पक्के डोडा पौधों के साथ करीब 12.17 लाख रुपये नकद बरामद किए। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है और अवैध नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
February 15, 2026 • 11:54 AM  16
क्राइम
NEWS CARD
Logo
खेत में चल रही अवैध डोडा पोस्त की खेती का भंडाफोड़, लाखों की नकदी जब्त...
“खेत में चल रही अवैध डोडा पोस्त की खेती का भंडाफोड़, लाखों की नकदी जब्त...”
Favicon
Read more on thekhatak.com
15 Feb 2026
https://thekhatak.com/khet-me-avaidh-doda-post-ki-kheti-ka-bhandafod-lakhon-ki-nakdi-jabt
Google News
Copied
खेत में चल रही अवैध डोडा पोस्त की खेती का भंडाफोड़, लाखों की नकदी जब्त...

जोधपुर (राजस्थान):-जोधपुर जिले के करवड़ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीएसटी (क्राइम स्पेशल टीम) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस को गुप्त मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें खेत से भारी मात्रा में डोडा पौधे और लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार सीएसटी प्रभारी मेहराज तंवर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मानकलाव गांव स्थित विश्नोइयों के बेरा इलाके में एक खेत में अवैध रूप से डोडा पोस्त की खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश की योजना बनाई।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter