कोटा में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी: फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराने के बाद हादसा, ASI गंभीर घायल

कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में आरके पुरम थाने में तैनात ASI खेमचंद चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर के नशे में होने की आशंका जताई है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 23, 2026 • 12:30 PM  10
क्राइम
NEWS CARD
Logo
कोटा में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी: फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराने के बाद हादसा, ASI गंभीर घायल
“कोटा में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी: फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराने के बाद हादसा, ASI गंभीर घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
23 May 2026
https://thekhatak.com/kota-car-crash-asi-injured-flyover-tractor-trolley-accident
Google News
Copied
कोटा में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी: फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराने के बाद हादसा, ASI गंभीर घायल

राजस्थान के कोटा शहर में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के केशवपुरा-दादाबाड़ी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल चालक को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

ASI खेमचंद चौधरी घायल

हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान एएसआई खेमचंद चौधरी के रूप में हुई है, जो आरके पुरम थाने में तैनात बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वे ड्यूटी खत्म कर देर रात अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter