महादेव बेटिंग ऐप केस: ED की बड़ी छापेमारी, मुख्य आरोपी फरार, तीन हिरासत में

प्रवर्तन निदेशालय ने जयपुर के फेयरमॉन्ट होटल में महादेव बेटिंग ऐप मामले के आरोपी सौरभ आहूजा को पकड़ने के लिए छापा मारा, जो फरार हो गया, जबकि प्रणवेंद्र सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर रायपुर ले जाया गया। यह कार्रवाई अवैध लेन-देन को लक्षित करती थी, जिसमें पहले कई राज्यों में तलाशी ली गई थी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 3, 2025 • 8:38 PM  516
क्राइम
NEWS CARD
Logo
महादेव बेटिंग ऐप केस: ED की बड़ी छापेमारी, मुख्य आरोपी फरार, तीन हिरासत में
“महादेव बेटिंग ऐप केस: ED की बड़ी छापेमारी, मुख्य आरोपी फरार, तीन हिरासत में”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 Jul 2025
https://thekhatak.com/mahadev-betting-app-case-ed-conducts-major-raids-main-accused-absconding-three-detained
Google News
Copied
महादेव बेटिंग ऐप केस: ED की बड़ी छापेमारी, मुख्य आरोपी फरार, तीन हिरासत में

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयरमॉन्ट में छापेमारी की। ED को खुफिया जानकारी मिली थी कि इस मामले में वांछित आरोपी सौरभ आहूजा चोरी-छिपे शादी कर रहा है। योजना के तहत ED ने सौरभ को फेरे पूरे होने के बाद गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई थी, लेकिन छापेमारी की भनक लगते ही सौरभ होटल से फरार हो गया।

ED की रायपुर यूनिट से आई विशेष टीम ने बुधवार सुबह फेयरमॉन्ट होटल में दबिश दी, जहां सौरभ आहूजा की शादी का समारोह चल रहा था। समारोह में बॉलीवुड कलाकारों सहित सैकड़ों मेहमान मौजूद थे। जैसे ही ED की टीम ने होटल में प्रवेश किया, सौरभ को इसकी जानकारी मिली और वह मंडप छोड़कर फरार हो गया। ED ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, जिसमें सौरभ की होने वाली पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे।

तीन लोग हिरासत में, रायपुर ले गए

छापेमारी के दौरान ED ने प्रणवेंद्र सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया। इन तीनों को तुरंत फ्लाइट के जरिए रायपुर ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, ये लोग महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े अवैध वित्तीय लेन-देन में शामिल हो सकते हैं।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter