मामूली बात पर मां की पीट-पीटकर हत्या, नशे की लत बनी वजह

नशे के आदी बेटे नवीन ने सिलेंडर खत्म होने पर मां को टोकने पर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और जांच शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 16, 2025 • 2:27 PM  1.3k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
मामूली बात पर मां की पीट-पीटकर हत्या, नशे की लत बनी वजह
“मामूली बात पर मां की पीट-पीटकर हत्या, नशे की लत बनी वजह”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Sep 2025
https://thekhatak.com/mother-beaten-to-death-over-triviality-causes-addiction
Google News
Copied
मामूली बात पर मां की पीट-पीटकर हत्या, नशे की लत बनी वजह

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक घटना ने सदमे में डाल दिया है। करधनी थाना इलाके के अरुण विहार कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक बेटे ने अपनी मां को छोटी-सी बात पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां ने सिलेंडर खत्म होने पर बेटे को टोका था, जिस पर आरोपी ने डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे नवीन सिंह को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

छोटी बात पर बेटे का बेरहम अटैक

घटना जयपुर के निवारू रोड स्थित अरुण विहार कॉलोनी में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। मृतक महिला संतोष (51 वर्ष) पत्नी लक्ष्मण सिंह मूर्ति मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली थीं। वह अपने पति लक्ष्मण सिंह (रिटायर्ड फौजी), छोटे बेटे नवीन सिंह, और दो बेटियों के साथ अरुण विहार कॉलोनी में रहती थीं। उनका बड़ा बेटा ओमपाल परिवार से करीब 2 किलोमीटर दूर अलग मकान में रहता है।

पुलिस के अनुसार, संतोष ने नवीन से घर के सिलेंडर को बदलने को कहा था। सिलेंडर खत्म होने की बात पर नवीन भड़क गया और उसने अपनी मां पर डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी बेरहम थी कि संतोष के चेहरे पर गंभीर चोटें आ गईं और उनके कान से खून बहने लगा। वे अचेत हो गईं। पिता लक्ष्मण सिंह और बहनें बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन नवीन ने उनके साथ भी मारपीट की। संतोष को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter