फलोदी पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 879 ग्राम स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर अनीश खान गिरफ्तार.

फलोदी पुलिस ने नशे के सौदागर अनीश खान को धर दबोचा! 879 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार अनीश मध्यप्रदेश से बड़े ट्रकों में छिपाकर स्मैक मंगवाता था और फलोदी में छोटे तस्करों को बेचता था। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के नेतृत्व में डीएसटी और फलोदी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने नशे के इस काले कारोबार का पर्दाफाश किया। अनीश के लग्जरी जीवन और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड ने भी पुलिस का ध्यान खींचा। गहन जांच में और खुलासे की उम्मीद!

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 5, 2025 • 12:10 PM  30
क्राइम
NEWS CARD
Logo
फलोदी पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 879 ग्राम स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर अनीश खान गिरफ्तार.
“फलोदी पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 879 ग्राम स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर अनीश खान गिरफ्तार.”
Favicon
Read more on thekhatak.com
5 Aug 2025
https://thekhatak.com/phalodi-police-drug-trafficking-crackdown-879-grams-smack-anees-khan-arrested
Google News
Copied
फलोदी पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 879 ग्राम स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर अनीश खान गिरफ्तार.

फलोदी, 5 अगस्त 2025: पुलिस अधीक्षक श्री कुंदन कंवरिया (आईपीएस) के नेतृत्व में फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागर अनीश खान को गिरफ्तार किया है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) और फलोदी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 879 ग्राम अवैध स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

कार्रवाई का विवरण:

पुलिस अधीक्षक श्री कुंदन कंवरिया ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने और माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिला विशेष टीम प्रभारी श्री अमानाराम, उप-निरीक्षक, को विशेष निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह चारण (आरपीएस) और सीओ फलोदी श्री अचलसिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में डीएसटी और फलोदी थाना पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की। 4 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अनीश खान, पुत्र बशीर खान, निवासी जोड़, फलोदी, को निशाना बनाया। सूचना मिली थी कि अनीश खान अवैध स्मैक की तस्करी में लिप्त है। डीएसटी के सदस्यों हितेश कुमार, गंगाराम और किशनाराम ने अनीश के ठिकानों, आने-जाने के रास्तों और अन्य गतिविधियों की गहन जानकारी जुटाई। इसके बाद संयुक्त टीम ने अनीश के निवास स्थान पर छापा मारा, जहां से 879 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। अनीश खान को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter