पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार....

जोधपुर पुलिस ने कुडी भगतासनी थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 27 अगस्त 2025 को नाकाबंदी के दौरान 45 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (कीमत 7 लाख रुपये) बरामद किया। दो तस्कर, स्वरूप सिंह (22) और भंवर सिंह (23), गिरफ्तार किए गए, और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 28, 2025 • 12:12 PM  21
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार....
“पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार....”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Aug 2025
https://thekhatak.com/police-action-45-kg-doda-post-seized-two-smugglers-arrested
Google News
Copied
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार....

जोधपुर, 28 अगस्त 2025: जोधपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। कुडी भगतासनी थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के दौरान नाकाबंदी कर 45 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और तस्करी में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया।

नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई, तस्करों ने की भागने की कोशिश

पुलिस आयुक्त जोधपुर श्री ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) श्री आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 25 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर नकेल कसने के लिए खुफिया जानकारी जुटाई। 27 अगस्त 2025 को गोरा होटल से सरदारसमंद रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (नंबर RJ05-CB-1955) को रुकवाने का प्रयास किया। कार चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार में तीन कट्टों में भरा 45 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter